हनी ट्रेप: हाईप्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल करने वाली 3 महिलाएं भोपाल से पकड़ी गईं

हाईप्रोफाइल लोगों को ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं को एटीएस ने बुधवार की रात भोपाल के तीन ठिकानों से हिरासत में लिया। उन्हें पहले अशोका गार्डन फिर गोविंदपुरा थाना ले जाकर पूछताछ की गई। महिलाओं में से एक महिला एक भाजपा विधायक की किराएदार भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि वो एक आला अधिकारी के साथ अय्याशी की तस्वीर वायरल होने पर चर्चा में आई थी।

मध्यप्रदेश पुलिस की एटीएस ने इंदौर में दर्ज जबरिया वसूली के एक मामले में भोपाल में बुधवार की देरशाम एकसाथ तीन स्थानों पर छापे मारे। नए शहर के रिवेरा टाउन में एक भाजपा विधायक के घर में किराए से रहने वाली एक महिला को हिरासत में लिया गया। वहीं, मिनाल रेसीडेंस से एक महिला पकड़ी गई और तीसरी महिला भी भोपाल से ही हिरासत में ली गई। तीनों महिलाओं को गोविंदपुरा थाने में ले जाकर पूछताछ की गई। पहले तो इन महिलाओं ने अपना रौब दिखाने की कोशिश की लेकिन बाद में जब महिला पुलिस के माध्यम से इन महिलाओं से पूछताछ शुरू हुई तो उनके तेवर ठंडे पड़ गए।
रिवेरा टाउन से पकड़ी गई विधायक की किरायेदार को लेकर यह कहा जा रहा है कि उसकी तस्वीर एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ वायरल हो चुकी है। उस समय अधिकारी के खिलाफ काफी तेजी से माहौल बना था और उन्हें फिर स्थानांतरित भी कर दिया गया था। विधायक की किराएदार महिला के भाजपा में और भी कई नेताओं से संबंध बताए जाते हैं। एटीएस द्वारा तीनों महिलाओँ से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today