-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
खटलापुरा नाव दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भोपाल में छोटे तालाब के खटलापुरा घाट पर हुई नाव दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। नाथ ने कहा कि मैं इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के दु:ख में सहभागी हूँ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ग्यारह-ग्यारह लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के बाद से ही मैं निरंतर जिला प्रशासन के सम्पर्क में रहा और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। यह घटना कैसे हुई ? क्या इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई ? इन सब बिंदुओं पर मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मौके पर पहुंचे मंत्री
जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि घटना बहुत दुखद हैं। शर्मा मौके पर रहकर स्वयं स्थिति पर नजर रखे रहे। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और परिजन की हरसंभव मदद करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने खटलापुरा नाव दुर्घटना में 11 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने हमीदिया अस्पताल पहुँचकर मृतकों के परिजनों को ढाँढस बंधाया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने खटलापुरा में हुई नाव दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।




Leave a Reply