-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
उमंग सिंघार से मुलाकात को लेकर दिग्विजय का तंज मीठी चाय पीता हूं कड़वी नहीं
कांग्रेस में दिग्गज नेताओं के बीच चल रहे बयान वॉर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वन मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ तंज कसा कि वे मीठी चाय पीते हैं, कड़वी नहीं। उन्हें डायबिटीज नहीं है। उनका यह बयान वन मंत्री सिंघार द्वारा आज मिलने का समय दिए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने दिया। इसके पहले उनके यहां से सिंघार के ऑफिस में मुलाकात आरोप-प्रत्यारोप के बादल छंट जाने तक नहीं करने का जवाब दे दिया गया था।
दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में आज अनुशासन में रहने की बात कई बार दोहराई। उन्होंने कहा कि जो भी अनुशासनहीनता करे, उसके खिलाफ पार्टी को कार्रवाई करना चाहिए, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। हालांकि उन्होंने इसके बाद कई ऐसी बातें कहीं जिनका अनुशासन से सीधा सीधा वास्ता था। सिंह ने कहा कि जब से उन्होंने भाजपा के ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल के बलराम सिंह के खिलाफ आरोप लगाए हैं तब से घटनाक्रम चालू हुआ है। उन्होंने घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट तो नहीं किया मगर पत्रकारों ने उमंग सिंघार की उनके खिलाफ की गई बयानबाजी का सवाल किया था और उसकी आगे बढ़ाते हुए सिंह ने यह बात कही।
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा के खिलाफ हैं जिससे महात्मा गांधी की हत्या की गई और देश के लोगों के बीच मनमुुटाव पैदा किया जाता है। वे इससे लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे। सिंह ने तिहाड़ जेल भेजे गए पी चिंदबरम को ईमानदार बताया और कहा कि वे चिदंबरम को 1984 से जानते हैं। वे नियम से ही काम करते हैं।




Leave a Reply