-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
जनसम्पर्क मंत्री शर्मा ने हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की 114 वीं जयंती पर जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने ऐशबाग हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल में जीतने के लिये निरन्तर मेहनत और लगन की जरूर होती है।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भोपाल हॉकी की नर्सरी रहा है। ओबेदुल्ला खां कप भोपाल और हॉकी की शान हुआ करता था। सरकार पुनः वह स्वर्णिम दिन लौटाएगी। उन्होंने खिलड़ियों से कहा कि वे जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही उत्तम खेल उत्कृष्ट होगा। बेहतर रिजल्ट के लिये नियमित प्रैक्टिस करें। यदि आपका उद्देश्य निश्चित है और आप अपने उद्देश्य को पाने के लिये निरंतर सही गाइडेंस के साथ सही दिशा में मेहनत कर रहे हैं तो आप को खेल में कोई हरा नहीं सकता। इस मौके पर मंत्री श्री शर्मा ने हॉकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में पार्षद योगेन्द्र चौहान एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Leave a Reply