-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पूर्व वित्त मंत्री जेटली का निधन, कमलनाथ ने पुष्पचक्र अर्पित किया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 67 साल की उम्र में एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और शनिवार को मध्यान्ह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री कमल नाथ जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करने भोपाल से दिल्ली पहुंचे। शाम को वे जेटली के निवास पर पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जेटली के निधन पर उन्होंने गहरा दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। नाथ ने स्व. अरुण जेटली के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि अरुण ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत छात्र राजनीति से की थी। मेरा उनसे तब से संपर्क में था। वे मेरे गहरे मित्र थे। हम कई बार साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा करते थे। वे मुझसे कई विषयों पर सलाह माँगते थे। उनका ऐसा व्यक्तित्व था कि हर पार्टी में उनके मित्र थे और उन्होंने सभी से मित्रता निभाई। देश की राजनीति में उनका एक अलग स्थान है। उन्होंने देश के आर्थिक और कानूनी विषयों में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। बहुत कम लोग होते हैं जो कई क्षेत्रों में महारत हासिल करते हैं। स्व. श्री अरुण जेटली ऐसे ही व्यक्तित्व थे।




Leave a Reply