-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
22 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक
मध्यप्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ 22 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2019 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने अधिकारी व कर्मचारियों को पदक मिलने की घोषणा होने पर हार्दिक बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2020 को किया जाएगा। वहीं, सीबीआई मेें संयुक्त निदेशक और मप्र कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा जबलपुर सीबीआई में एसपी प्रशांत कुमार पांडे को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस अकादमी भौंरी केटी वाइफे, सहायक सेनानी द्वितीय वाहिनी एसएएफ ग्वालियर बनवारी लाल दोहरे, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय हर्ष कुमार सक्सेना, उप निरीक्षक 24 वी वाहिनी एसएएफ जावरा रतलाम राम शरण सिंह एवं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सूबेदार (अनुसचिवीय) मिलिंद साठे को देने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल योगेश देशमुख, सेनानी 32 वी वाहिनी उज्जैन अनुराग शर्मा, पुलिस अधीक्षक खरगोन सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बड़वानी डालूराम तेनीवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर रायसिंह नरवरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच इंदौर अमरेन्द्र सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक एटीएस भोपाल सुधीर कनोजिया, निरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर देवेन्द्र देवड़े, निरीक्षक अपराध अनुसंधान पुलिस मुख्यालय भोपाल आदिल इमाम, सहायक उप निरीक्षक एटीएस पुलिस मुख्यालय भोपाल साजी मैथ्यू, प्रधान आरक्षक डीआरपी लाईन दमोह भगवान सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन शिवपुरी जहीर अहमद, प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन जबलपुर अवतार सिंह बिस्ट, प्रधान आरक्षक लोकायुक्त एसपी ऑफिस उज्जैन समीर खान, आरक्षक पुलिस थाना फूफ भिंड हरि सिंह तोमर एवं आरक्षक पुलिस कोतवाली ग्वालियर समर सिंह सेंगर को दिया जाएगा।




Leave a Reply