-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिल्ली चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई में अध्यक्ष सहित दर्जनों इस्तीफे
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कॉलेज के साथी आप की मप्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल और उऩके साथियों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं। आप की मप्र इकाई के ये विरोधी तेवर पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की कार्यप्रणाली को बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में आप का मप्र में खराब प्रदर्शन रहा था और तब से ही गोपाल राय की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पटरी नहीं बैठ रही थी।
भोपाल में गाँधी भवन में रविवार कोआम आदमी पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमे प्रदेश प्रभारी श्री गोपाल राय द्वारा गत 7 महीनों में सुनियोजित तरीके से मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठन को ख़त्म करने के प्रयास के आरोपों के बीच पार्टी नेतृत्व को सामूहिक इस्तीफे देने का फैसला हुआ। चर्चा के बाद इस करवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के लगभग सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव भोपाल ज़ोन प्रभारी अमित भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, संगठन सचिव–इंदौर ज़ोन प्रभारी युवराज सिंह, संगठन सचिव–बुंदेलखंड ज़ोन प्रभारी इन्द्र विक्रम सिंह, संगठन सचिव-उज्जैन ज़ोन प्रभारी इफ्तिखार अहमद खान, संगठन सचिव-ग्वालियर ज़ोन प्रभारी सोमिल शर्मा, प्रदेश सचिव जीतेन्द्र चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश डीकोस्टा शामिल हैं.




Leave a Reply