भारतीय बार काउंसिल ने महिलाओं के बारे में कथित अपमानजनक टिप्‍पणियों पर नोटिस जारी किया।

भारतीय बार काउन्सिल ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों के दो वकीलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्रिटेन की फिल्म निर्माता लेजली उडविन से साक्षात्कार में महिलाओं के बारे में इन दोनों की कथित

अपमानजनक टिप्पणियों पर नोटिस जारी किया गया है। बार काउन्सिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र ने कहा कि वकीलों के बयान की जांच से सरसरी तौर पर कदाचार का पता चलता है। उन्होंने कहा कि बार काउन्सिल इस की जांच करेगी। हालांकि इन वकीलों ने महिलाओं के बारे में किसी अपमान जनक टिप्पणी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वे तो सिर्फ महिला सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने की बात कर रहे थे। बार काउन्सिल के पदाधिकारियों और कई वरिष्ठ वकीलों ने इंडियाज डॉटर वृत्तचित्र में इन दोनों की टिप्पणियों से कड़ी असहमति प्रकट की है। वकील एम एल शर्मा और ए पी सिंह ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मुकदमे में पांच अभियुक्तों का बचाव किया था। दिल्ली बार काउन्सिल ने सितम्बर, 2013 में भी दुष्कर्म पीड़िता के बारे में मीडिया को अपमानजनक बयान देने के लिए ए पी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today