-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
गोवध और गोमांस की बिक्री पर पाबंदी जनहित याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गोवध और गोमांस की बिक्री पर पाबंदी का कानून बनाने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।आम आदमी पार्टी सरकार ने न्यायालय में बताया कि मवेशियों की रक्षा के लिए दिल्ली कृषि मवेशी संरक्षण कानून पहले से ही लागू है।
इस दलील को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी और न्यायाधीश जयंत नाथ की पीठ ने याचिका खारिज कर दी। पीठ ने कहा कि याचिका गलत धारणा पर आधारित है। दिल्ली सरकार ने अदालत के समक्ष कहा कि जनहित याचिका प्रचार पाने के लिए दायर की गई और इसे मामले की लागत दिये जाने के साथ खारिज किया जाना चाहिए, ताकि यह एक उदाहरण बन जाए।




Leave a Reply