गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं को गोली मार दी।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं को कल  भडूच जिले में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। शिरीष बंगाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रग्‍नेश मिस्‍त्री ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

शिरीष बंगाली 2009 से 2012 तक भरूच जिला भाजपा के प्रमुख थे और इससे पहले आरएसएस और विश्‍व हिंदू परषिद  में भी सक्रिय थे। जबकि प्रग्‍नेश मिस्‍त्री बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री थे। शिरीष बंगाली अपने निजी कार्यालय में बैठे थे तब मुंह पर रूमाल बांधे दो अनजान युवा गोलियां बरसाकर मोटरसाइकिल पर भाग निकले। अभी तक इस हमले के पीछे का कारण पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस अलग-अलग थ्‍योरी पर जांच कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज का सहारा भी लिया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today