-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दवाई फेक्टरी का इंस्पेक्शन करने गया आईएसआई साइंटिस्ट रिश्वत लेते धराया
भारतीय मानक ब्यूरो (आईएसआई) के भोपाल आंचलिक ऑफिस के वैज्ञानिक अरुण कुमार शंखवार को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
शंखवार ने इंदौर की एक दवाई फेक्टरी सन एज फार्मा को लायसेंस देने के लिए सुनील अजमेरा से 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी जिसकी 10 हजार रुपएकी पहली किश्त इंस्पेक्शन के दौरान दी जाना थी। सुनील अजमेरा ने इसकी लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी जिस पर कार्रवाई करते हुए शंखवार को इंदौर में गिरफ्तार किया गया।
लोकायुक्त इंदौर की टीम ने यह कार्रवाई की। भारतीय मानक ब्यूरो बाजार के विभिन्न उत्पादनों को आई एस आई मानक प्रदान करने वाली संस्था है जो कि भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों ,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय नई दिल्ली के आधीन कार्य करती है। कुछ दवाइयों के लिए आईएसआई आवश्यक है। सन एज फार्मा ने जिस दवाई का लायसेंस मांगा था उसकी सप्लाई वह मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी करता है। दवाई फेक्टरी में सोडियम हाइपो क्लोराइड नाम के संक्रमण रोकने वाले केमिकल को बनाता है।




Leave a Reply