-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी ने लगातार दूसरी बार गैर कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शपथ ग्रहण की। मोदी देश के पहले गैर कांग्रेस सरकार के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली है। उनकी शपथ को देखने के लिए भारतीय राजनेता ही नहीं फिल्मी हस्तियां और विदेशी मेहमान भी पहुंचे। शाम सात बजे उन्होंने शपथ ली और उनके बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। मोदी की शपथ के बाद उनकी सरकार के 57 मंत्रियों ने शपथ ली और फिर नवनियुक्त सांसदों की शपथ हुई।
68 वर्षीय नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ हिन्दी में ली। राष्ट्रपति कोविद ने शपथ के बाद मोदी को हाथ मिलाकर बधाई दी। गौरतलब है कि मोदी एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।
8000 देशी-विदेशी मेहमान पहुंचे
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार मेहमान शामिल हुए। फिल्मी हस्तियों में करन जौहर, अनुपम खेर, जीतेंद्र, विवेक ओबराय, कंगना रनाउत सहित कई जाने-माने फिल्मी कलाकारों की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण हुआ। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण का इस्तेमाल आम तौर पर देश की यात्रा पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार के प्रमुखों के औपचारिक स्वागत के लिए किया जाता है। इससे पहले 1990 में चंद्रशेखर और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलायी गई थी।
ये हैं मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री
राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार के मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद देवगौड़ा, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गेहलोत, सुब्रह्मयम जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावेड़कर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, अरविंद गणपत सावंत, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत
ये राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैंः संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीप्रसाद येशु नायक, जीतेंद्र सिंह, किरण रिज्जू, प्रहलाद सिंह पटेल, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडवीय,
ये राज्यमंत्री हैंः फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विन चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वीके सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रावसाहब दादराव डांवे, जी कृष्णा रेड्डी, परषोत्तम खोदा भाई रुपला, रामदास आठवले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालयन, संजय शामराव धोत्रे, अनुराग ठाकुर, सुरेश आंगड़ी, नित्यानंद राय, रत्नलाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह सरुता, सोमप्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद षड़गी, कैलाश चौधरी और देवाश्री चौधरी ने शपथ ली। उनकी कैबिनेट में अभी गांधी परिवार की मेनका गांधी या वरुण गांधी में से किसी को नहीं लिया है।




Leave a Reply