-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजनीतिक पार्टियों को पालू दलित नेता चाहिएः उदित राज
इंडियन जस्टिस पार्टी बनाने वाले उदित राज का पांच साल में ही भाजपा से मोहभंग हो गया और अब वे कांग्रेस के साथ हैं लेकिन आज भी वे कहते हैं कि भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टिय़ों में दलित पालू नेता हैं। जो स्वार्थी हैं और दलित समाज की नहीं सोचते हैं।
भाजपा द्वारा उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस में आए उदित राज की प्रदेश कार्यालय पीसीसी में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा का दोहरा चरित्र है। एक तरफ तीन तलाक-बुर्के को लेकर मुस्लिम महिलाओं के समानता की बातें करती है और दूसरी तरफ सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को परंपरा के नाम सही बताती है। वह जिस सबका साथ और सबका विकास की बात करते हुए 2014 में सत्ता में आई थी, आज पांच साल में कोई विकास नही हुआ। Bjp को दलित वोट चाहिए लेकिन दलित नेता नही चाहिए। इन्हें दलित नेता तो चाहिए लेकिन गूंगा और बहरा चाहिए। बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को खत्म करने की चुनौती खुलेआम दी जा रही है। भाजपा दलित विरोधी है।




Leave a Reply