बिहार में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार चरम पर है। इस चरण का प्रचार कल शाम समाप्त हो जायेगा। इसमें सात जिलों के 57 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पहली नवम्बर को वोट डाले जायेंगे। ये जिले हैं– पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर,गोपालगंज और सिवान।
सीतामढ़ी जिले की आठ सीटों पर इस चरण में मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर 21 लाख से अधिक मतदाता 131 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सीतामढ़ी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू ने चार–चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार हो रहे चुनाव में परिहार विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुरवे का मुकाबला भाजपा की गायत्री देवी से है। वहीं रून्नी सैदपुर सीट से मौजूदा विधायक गुड्डू देवी जनता दल विधायक से टिकट कटने पर बागी होकर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रही है। इस जिले में गन्ना उत्पादक किसानों की समस्या एक प्रमुख चुनावी मुद्दा
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अनेक रैलियों को सम्बोधित कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का तीन जनसभाओं को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।
केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
Leave a Reply