-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ एफआईआर
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं जिसमें जिला प्रशासन ने पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। यह मामला बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचा को ढहाये जाने के बयान और अन्य वक्तव्यों को लेकर पंजीबद्ध कराया गया है।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर दो नोटिस जारी किए थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाड़े ने भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रत्याशी सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक वक्तव्य को लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन माना है। प्रज्ञा सिंह ने अपना जवाब भी पेश किया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
उल्लेखनीय है कि सुश्री ठाकुर ने एक चैनल पर अपने साक्षात्कार में ढांचा गिराने संबंधी बात कही थी । उक्त वक्तव्य पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उसी दिन उन्हें नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब आमंत्रित किया था । सुश्री ठाकुर के प्रत्युत्तर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोषजनक नहीं पाए जाने का उल्लेख करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 152 (भोपाल दक्षिण पश्चिम) को दंडात्मक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।




Leave a Reply