-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति कुठियाला सहित 20 पर एफआईआर
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बृजकिशोर कुठियाला सहित 20 लोगों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें पूर्व मंत्री विश्वास सारंग की बहन भी है।
अधिकृत जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में 2003 से 2018 के बीच हुई नियुक्तियों और प्रदेश के बाहर हुए विभिन्न आयोजनों पर विवि के खर्चों में आर्थिक अनियमितताओं को लेकर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश के बाहर हुए आयोजनों पर 21 लाख से ज्यादा के खर्च को आधार बनाकर विवि के पूर्व कुलपति पर वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया है।
जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है, उनमें पूर्व कुलपति बृज किशोर कुठियाला,. अनुराग सीठा, पी शशिकला, पवित्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार भगत, रजनी नागपाल, संजय द्विवेदी, अविनाश बाजपेयी, कंचन भाटिया, मनोज कछारिया, आरती सारंग, रंजन सिंह, सुरेन्द्र पोल, सौरभ मालवीय, सूर्य प्रकाश, प्रदीप डहेरिया, सतेंद्र डहेरिया, गजेंद्र सिंह, कपिल राज चंदोरिया, मोनिका वर्मा शामिल हैं।




Leave a Reply