-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इंदौर में आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा पकड़ाया
इंदौर में आईपीएल किक्रेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टे के कारोबार के एक ठिकाने पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर की क्राइम ब्रांच कीटीम ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार करने के साथ सट्टे में प्रयुक्त की जा रही सामग्री 20 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, केलकुलेर, दो रजिस्टर और सात डायरियां जप्त की हैं। इनके अलावा सट्ट में लिप्त सौ से ज्यादा संदिग्ध लोगों के कोडवर्ड में लिखे गए नाम का भी पता चला है। सटोरियों के पास से चार पहिया और दो पहिया गाड़ियां भी मिली हैं।
पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदतन अपराधियों की धरपकड़ और अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र व अवैध धन की जब्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के परिपालन में इंदौर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे किंग्स इलेवन पंजाब एवं केकेआर टीम के बीच रात्रि में खेले जा रहे मैच पर ऑनलाईन सट्टा खेल रहे थे। वाहन की तलाशी ली जाने पर अवैध शराब, मोबाईल फोन, लेपटॉप व नगदी बरामद हुई। साथ ही इन लोगो से एक अन्य चार पहिया वाहन व दो मोटर साईकिल भी पुलिस ने जब्त की। आरोपियों के खिलाफ सट्टा अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें आकाश, हार्दिक दुबे, कुलदीप सिंह, लकी शर्मा व राहुल पवांर शामिल हैं। ये सभी आरोपी वर्तमान में वीणा नगर इंदौर में निवासरत हैं।




Leave a Reply