-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत का नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन में भारत के अंतरिक्ष महाशक्ति के बनने की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा, ”कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूपूर्व सिद्धि हासिल की है. भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया. दुनिया के तीन देश अमरीका, रूस, चीन को ही यह उपलब्धि हासिल थी. अब इस पंक्ति में भारत भी शामिल हो गया.
अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो ऑर्बिट सेटलाइट को मार गिराया है. यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था और तीन मिनट के भीतर इसे हासिल किया गया. मिशन शक्ति यह बहुत ही कठिन ऑपरेशन था जिसे हमने हासिल किया. हम इसके लिए अपने वैज्ञानिकों बधाई देते हैं. अंतरिक्ष आज हमारे जीवन शैली का अहम हिस्सा बन गया है. आज हमारे पास अलग-अलग उपग्रह हैं और ये देश के विकास में योगदान दे रहे हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि वो देश को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश देंगे. प्रधानमंत्री ने 11: 45 से 12 बजे के बीच संबोधन के लिए कहा था लेकिन ये वक़्त निकल गया था और पीएम के संबोधन में देरी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक करने के बाद यह संबोधन किया.




Leave a Reply