त्‍सुनामी की चेतावनी देने की सायरन प्रणाली का आज मुम्‍बई में सफल परीक्षण।

त्‍सुनामी की चेतावनी देने के पहले सायरन प्रणाली का आज मुंबई में सफल परीक्षण किया गया। दक्षिण मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक मुख्‍यालय के पीछे आईएनएस आंग्रे के नजदीक12 बजे से 12 बजकर दस मिनट तक सायरन बजाया गया। यह प्रणाली पश्चिमी नौसेना कमान के मौसम कार्यालय में लगाई गई है। इसे भारत सरकार के पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के स्‍वायत्‍त संगठन भारतीय राष्‍ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्‍द्र ने स्‍थापित किया है।

मुंबई समुद्र किनारे बसा शहर है और जल प्रलय से आगाह करने के लिए सुनामी अर्ली वार्निंग सिस्‍टम सायरन नामक इस सायरन को बनाया गया है। सुनामी आने से पहले सायरन अपने आप बजने लगेगा जिसकी आवाज तीन किलोमीटर तक सुनाई देगी और एक मिनट तक यह सायरन लगातार यह बजता रहेगा। सायरन में लगा अत्‍याधुनिक उपकरण खतरे को भांपते ही लोगों को आगाह करेगा और प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाने का समय मिलेगा। डिफेंस के एक पी आर ओ श्री नरेन्‍द्र विस्‍पुते ने बताया कि अब नवंबर की पहली तारीख से महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को दोपहर बारह बजे से लेकर बारह बजकर दस मिनट के बीच इस सायरन का परीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today