क्षेत्रीय निदेशक के पद हेतु 18 आवेदन

म.प्र. भोज मुक्त विश्वविद्यालय अपने 11 क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश में अध्ययन केंद्रों का संचालन करता है। जिससे प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख विद्यार्थी उच्च शिक्षा से लाभान्वित होते है।

भोज विश्वविद्यालय द्वारा 03 फरवरी 2019 को 11 क्षेत्रीय केंद्रों पर क्षेत्रीय निदेशक अंशकालीन नियुक्त किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया था, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2019 थी। प्रदेश के 11 क्षेत्रीय केंद्रों हेतु 18 आवेदन प्राप्त हुवे है ।
भोपाल – 01
इंदौर – 02 डॉ सचिन शर्मा
उज्जैन – 03 डॉ डी डी बेदिया सहायक प्राध्यापक, डॉ वी के गुप्ता प्राध्यापक , डॉ गोविंद गन्धे
ग्वालियर- 03 डॉ ए पी एस चौहान प्राध्यापक, डॉ शारद भदौरिया प्राध्यापक, डॉ योगेश उपाध्याय प्राध्यापक
होशंगाबाद – 01 डॉ ओ एन चौबे प्राध्यापक
सागर – 01 डॉ डी एस चौहान प्राध्यापक
रीवा – 01 डॉ एस एस परिहार, प्राध्यापक
सतना – 01 डॉ राजीव दीक्षित, प्राध्यापक
छिंदवाड़ा – 01 डॉ यू के जैन, प्राध्यापक
बड़वानी – 01 डॉ सुमेर सिंह प्राध्यापक
जबलपूर – 03 डॉ अखिलेश चतुर्वेदी
कुलपति डॉ जयंत सोनवलकर द्वारा 07.03.2019 को चयन कमेटी गठित कर दी है कमेटी में कुलसचिव श्री अरुण चौहान, डॉ लालजी प्रसाद झरिया निदेशक एवं डॉ नीलम वासने निदेशक है। कुलपति द्वारा आचार संहिता को देखते हुवे कमेटी को विश्वविद्यालय अध्यादेश एवं परिनियमों को ध्यान में रखते हुवे शीघ्र आवेदनों का परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today