-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को लौटाने पर तैयार
भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा आतंकी हमले के बाद पैदा हुए तनाव के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर बम गिराने की घटना के बाद पाक वायु सेना द्वारा भारतीय नौ सैन्य ठिकानों नौशेरा और राजौरी सेक्टर पर हमले से अंतर राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके बाद दबाव में पाकिस्तान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने को सहमत हो गया है और शुक्रवार को वह उसे छोड़ सकता है।
पुलवामा हमले के बदले में भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के नौ सैन्य ठिकानों पर हमलों से नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण बताया जा रहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त सुरक्षा परिषद में जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के मौलाना मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने वहां की नेशनल असेम्बली में शांति का संदेश देने के लिए विंग कमांडर को शुक्रवार को रिहा करने का ऐलान किया। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि भारत विंग कमांडर की बिना शर्त रिहाई की मांग कर रहा है।
इधर, पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी प्रधानमंत्री इमरान खान के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति की पेशकश करने के लिए फोन पर बातचीत को तैयार है। मगर दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले में लगातार गोलीबारी कर रही है जिसका जवाब भारतीय सेना दे रही है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारतीय सुरक्षा सलाहकार से तनाव के इस माहौल में दूसरी बार बात की।




Leave a Reply