आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल। प्रशांत भूषण और योगेन्‍द्र यादव बैठक में भाग लेंगे।

आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की कल नई दिल्‍ली में बैठक होगी। समझा जाता है कि पार्टी के वरिष्‍ठ नेता प्रशांत भूषण और योगेन्‍द्र यादव ने पार्टी नेतृत्‍व के साथ अपने मतभेद दूर कर लिए हैं

क्‍योंकि दोनों नेता कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पर राजी हो गए हैं। श्री योगेन्‍द्र यादव ने आशा व्‍यक्‍त की कि कार्यकारि‍णी की बैठक में पार्टी के अंदर के मतभेदों का समाधान खोज लिया जाएगा। हालांकि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण बैठक में भाग नहीं भी ले सकते हैं। इससे पहले, उन्‍होंने पार्टी के अंदर के घटनाक्रमों पर दुख व्‍यक्‍त किया था। इस बीच, आम आदमी पार्टी के एक संस्‍थापक सदस्‍य शांति भूषण ने प्रशांत भूषण और योगेन्‍द्र यादव से अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने को कहा है। राष्‍ट्रीय कार्यकारि‍णी को लिखे पत्र में श्री शांति भूषण ने कहा है कि पार्टी के अंदर कोई टकराव नहीं होना चाहिए और इसे स्‍वच्‍छ राजनीति का प्रसार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today