बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिकॉर्ड 55 प्रतिशत मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में 2010 के विधानसभा चुनाव में 52 दशमलव शून्य तीन प्रतिशत और पिछले लोकसभा चुनाव में 52 दशमलव दो एक प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार राज्य के द्वितीय चरण के 6 जिलों में विधानसभा के 32 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव अत्यंत सफलतापूर्वक, शांतिपूर्व तरीके से समाप्त हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें पूर्ण इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय पुलिस बल को प्रत्येक मध्यस्थल पर तैनात किया गया था।
श्री सिन्हा ने बताया कि कैमूर जिले में 57 दशमलव आठ-छह प्रतिशत, रोहतास में 54 दशमलव छह-छह प्रतिशत, अरवल में 53 दशमलव दो-एक प्रतिशत, जहांनाबाद में 56 दशमलव चार-नौ प्रतिशत, औरंगाबाद में 52 दशमलव पांच-शून्य प्रतिशत और गया में 55 दशमलव पांच-चार प्रतिशत मतदान हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस चरण में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। पुरूषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। श्री सिन्हा ने बताया कि मतदाताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में 13 केन्द्रों में मतदान का बहिष्कार किया।
कैमूर में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 58 रहा। पहले चरण की तरह इस बार पुरूषों के मुकाबले महिलाओं के मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। 53 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने जहां वोट डाले वहीं 58 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों का किस्मत का फैसला इस चरण में होगा। वे हैं विधानसभा अध्यक्ष उदय कुमार चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री जय कुमार सिंह और विनोद प्रसाद के अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, पूर्व मंत्री महाबली सिंह और प्रेम कुमार की किस्मत भी दाव पर लगी है।
Leave a Reply