-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वंद मातरम पर राजनीति: भाजपा विधानसभा में गाएगी वंदे मातरम
वंदे मातरम को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। भाजपा ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक इसको लेकर कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है तो कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ कह रहे हैं कि वंदे मातरम हमारी दिल की गहराइयों में है। ब्लॉग में उन्होंने इसके नए स्वरूप को गुरुवार को घोषित करने का एेलान किया।
हर महीने की पहली तारीख को वल्लभ भवन पर होने वाले वंदे मातरम को कांग्रेस सरकार बनने के बाद जनवरी 2019 की पहली तारीख को नहीं गाये जाने पर बवाल मच गय़ा है। इसको लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बनाया है। भाजपा ने इसे मुख्यमंत्री कमलनाथ की तुष्टीकरण की नीति बताया है। वहीं, कांग्रेस ने हार से बौखलाई भाजपा परबेवजह राजनीति मामला बनाने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से वंदे मातरम के आजादी की लडाई के दौरान और आजादी के बाद के अर्थ को बताया है। इसमें उन्होंने कहा है कुछ इस प्रकार कहा हैः
वंदे मातरम – अर्थ
1)हे माँ मैं तेरी वन्दना करता हूँ
तेरे अच्छे पानी, अच्छे फलों,
सुगन्धित, शुष्क, उत्तरी समीर (हवा)
हरे-भरे खेतों वाली मेरी माँ।
2.)सुन्दर चाँदनी से प्रकाशित रात वाली,
खिले हुए फूलों और घने वृ़क्षों वाली,
सुमधुर भाषा वाली,
सुख देने वाली वरदायिनी मेरी माँ।
वंदे मातरम कर के दिखाएं – कमलनाथ
वंदेमातरम , आजादी की लड़ाई के दौरान वंदेमातरम गीत का अर्थ था भारत माँ को बर्तानिया हुकूमत गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करना ।आजादी के बाद भारत माँ की वंदना का अर्थ है किसानों के हरे भरे खेतों की खुशियां , जो कर्ज माफी और फसलों के दामों से सुनिश्चित कर रहा हूँ , सुख देने वाला सुशासन जिसे निरंतर सुधार ने के प्रयासों में जुटा हूँ , बेटियों के जीवन मे खुशियों के फूल खिले इस लिए उनके सशक्तिकरण का काम कर रहा हूँ युवाओं के लिए उज्वल भविष्य की उम्मीद और गरीबो की जीत बीते 20 दोनों से जब से हमारी सरकार बनी है निरंतर प्रति पल प्रति क्षण वरदायिनी माँ की सेवा में लगा हूँ सही अर्थों में मध्यप्रदेश की वंदना में लगा हूँ , अर्थात वंदे मातरम कर रहा हु । हमारी सरकार का अर्थ है सब की पक्ष प्रतिपक्ष क्यो की प्रतिपक्ष को भी प्रदेश की जनता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है वो है समालोचना की आईए सब मिलकर वन्देमातरम को सही अर्थों में चरितार्थ करें । बेवजह के विवाद पैदा करने की अपेक्षा आइए सब मिलकर मध्यप्रदेश की वंदना में लग जाए ।
वन्देमातरम का क्या उत्कृष्ट स्वरूप होगा में इसकी घोषणा कल करूंगा
आपका कमलनाथ




Leave a Reply