-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हर सरकार की पाकिस्तान से संवाद रखने की नीति रहीः मोदी
2019 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की हर सरकार ने पाकिस्तान के साथ संवाद रखने की नीति पर काम किया। चाहे हमारी एनडीए सरकार को हो या यूपीए की सरकार, किसी ने भी पाकिस्तान से संवाद बंद करने की रणनीति नहीं अपनाई।
मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा कि उन्हें देश की सीमा पर तैनात हर सिपाही की चिंता रहती है। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान जब तक उसमें शामिल अंतिम सिपाही के सुरक्षित वापस हमारी सीमा में लौटने की सूचना नहीं मिल गई तब तक वे बेचैन रहे। शाम को जब कुछ समय तक उनकी सूचना में देरी हुई तो वे लगातार संपर्क में रहे। सेना के अधिकारियों ने कहा भी कि सब सुरक्षित हैं लेकिन जब तक उनकी सूचना नहीं आ गई तब तक वे चिंतित रहे। आखिरी जवान के लौट आने पर उन्होंने प्रेस के सामने पूरी जानकारी रखना चाही लेकिन इसके पहले पाकिस्तान को सूचना देना भी जरूरी था। जब उनसे बात हो गई तब प्रेस को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताया।
मोदी ने कहा कि राम मंदिर पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश पर विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 का चुनाव ‘जनता’ बनाम ‘गठबंधन’ में होगा।




Leave a Reply