प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को जीत पर बधाई दी

भारत ने बांग्‍लादेश में संसदीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्‍न होने का स्‍वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सवेरे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को फोन कर उनकी पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी।

उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्‍व में भारत और बांग्‍लादेश के बीच साझेदारी बनी रहेगी। उन्‍होंने बांग्‍लादेश को क्षेत्रीय विकास के लिए एक घनिष्‍ठ साझेदार और भारत की पड़ोसी सबसे पहले की नीति का एक प्रमुख स्‍तंभ बताया। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सबसे पहले फोन कर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया

शेख हसीना की सत्‍तारूढ़ पार्टी-अवामी लीग ने दो सौ 98 में से दो सौ 87 सीटों पर जीत हासिल की है। तीन सौ सीटों की संसद के लिए अभी दो सौ 98 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। बंगलादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अगुवाई में मुख्‍य विपक्षी गठजोड़ को केवल छह सीटें मिली हैं।
विपक्षी नेशनल यूनिटी फ्रंट गठजोड़ ने आम चुनाव नतीजों को खारिज करते हुए कार्यवाहक सरकार के तहत निष्‍पक्ष तरीके से फिर से चुनाव कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today