-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
थोक मुद्रास्फीति की दर में सितंबर में मामूली वृद्धि हुई।
थोक मुद्रास्फीति की दर में सितंबर में मामूली वृद्धि हुई। यह शून्य से चार दशमलव पांच चार प्रतिशत नीचे रही। अगस्त में यह चार दशमलव नौ पांच प्रतिशत थी। पिछले नवंबर से ही थोक मुद्रास्फीति में गिरावट का रूख है। पिछले वर्ष सितंबर में मंहगाई की दर दो दशमलव तीन आठ प्रतिशत थी।
खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति बढ़कर सितंबर में शून्य दशमलव छह नौ प्रतिशत हो गई। अगस्त महीने में यह शून्य से एक दशमलव एक तीन प्रतिशत नीचे थी। इस दौरान प्याज और दाल मंहगे हुए। सिंतबर में दालों की कीमत 113 दशमलव सात प्रतिशत बढ़ी, जबकि प्याज की मुद्रास्फीति में 38 दशमलव पांच छह प्रतिशत वृद्धि हुई।
सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर चार दशमलव चार एक प्रतिशत तक पहुंच गई। अगस्त में यह वृद्धि तीन दशमलव सात चार प्रतिशत थी।




Leave a Reply