-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
यूरिया से भरी रेलवे की सात रैक मप्र पहुंची
रबी सीजन बोवनी के लिए कुछ दिनों से शुरू हुआ यूरिया संकट को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रेल मंत्री और उर्वरक व रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा से चर्चा कर प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया। उनसे मांग की और रेलवे की सात रैक प्रदेश में पहुंच गई हैं जिनका संबंधित जिलों में वितरण शुरू किया जा रहा है।
प्रदेश में अब तक एक लाख 82 हजार मीट्रिक टन यूरिया पहुँच चुका है। राज्य में करीब 37 हजार मीट्रिक टन यूरिया जल्द ही पहुँच रहा है। कोटा के चम्बल फर्टिलाइजर प्लांट और गुना के नेशनल फर्टिलाइजर प्लांट से मध्यप्रदेश को प्राथमिकता के साथ यूरिया की सप्लाई किये जाने के लिये कहा गया है। देश के ईस्ट और वेस्ट पोर्ट से भी डीएपी के स्थान पर यूरिया की सप्लाई को प्राथमिकता दिये जाने के लिये कहा गया है। ऐसा होने से मध्यप्रदेश में यूरिया की आपूर्ति में और तेजी आयेगी।
प्रदेश के रेक पाइंट मण्डीदीप में 2700 मीट्रिक टन यूरिया पहुँचा है। इसका वितरण रायसेन, भोपाल और सीहोर जिले में किया जा रहा है। गुना रेक पाइंट में 3017 मीट्रिक टन यूरिया पहुँचा है। इसका वितरण गुना और अशोकनगर जिले में किया जा रहा है। खण्डवा रेक पर पहुँचे 1951 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण खण्डवा, बुरहानपुर और बड़वानी जिले के किसानों को किया जा रहा है। इसके अलावा ग्वालियर में 2600 मीट्रिक टन, हरपालपुर में 3139 मीट्रिक टन, खण्डवा में 3194 मीट्रिक टन, सतना में 2600 मीट्रिक टन, मण्डीदीप में 8744 मीट्रिक टन, छिन्दवाड़ा में 5550 मीट्रिक टन, इटारसी में 2730 मीट्रिक टन, हरदा 3001 मीट्रिक टन, शाजापुर में 3001 मीट्रिक टन और झुकेही रेक पाइंट में 2750 मीट्रिक टन यूरिया जल्द पहुँच रहा है। पहुँचने वाले यूरिया का वितरण ग्वालियर, दतिया, मुरैना, छतरपुर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, छिन्दवाड़ा, सिवनी, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर, राजगढ़, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर जिलों के किसानों के बीच किया जायेगा।




Leave a Reply