-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ मध्यप्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे
बुधवार और गुरुवार को हुई विधायक दल की बैठकों के दो दौर के बाद अंततः कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वे 17 दिसंबर को प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गुरुवार को दिनभर दिल्ली में राहुल गांधी और कमलनाथ के बंगले पर चले बैठकों के कई दौर के बाद रात को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी और फिर केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटनी व दोनों नेताओं नाथ-सिंधिया ने दिल्ली से भोपाल आकर कमलनाथ के नाम का ऐलान किया।
विधायक दल की बैठक रात दस बजे शुरू हुई और करीब 40 मिनिट तक चली। इसमें कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटोनी ने हाईकमान के फैसले को सुनाया कि विधायकों ने राहुल गांधी पर फैसला छोड़ा था तो कमलनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। वहीं, सिंधिया ने राहुल गांधी को अपना नेता ही नहीं बल्कि आदर्श बताया।
कमलनाथ ने कहा यह पद मेरे लिये मिल का पत्थर था। 13 दिसम्बर को इंदिरा गांधी छिन्दवाड़ा आई थी तो मुझे उन्होंने जनता को सौंपा था। आज 13 दिसंबर को राहुल गांधी ने मुझे मध्यप्रदेश सौंपा है। सिंधिया को समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। मैंने इनके पिता के साथ काम किया इसलिए मैं इनके समर्थन से खुश हूं। अगला समय चुनौती का। हम सब मिलकर हमारा वचन पत्र पूरा करेंगे।मुझे पद की कोई भूख नहीं है और मेरी कोई माँग भी नहीं थी। मैंने अपना पूरा जीवन बिना किसी पद की भूख के कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया। मैंने संजय गांधी , इंदिरा , राजीव और अब राहुल गांधी के साथ काम किया।
विधायक दल की बैठक का संचालन अजय सिंह ने किया। बैठक में औपचारिक रूप से आरिफ अकील ने कमलनाथ को विधायक दल का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसका बाला बच्चन ने समर्थन किया। सभी विधायकों ने भी हाथ उठाकर प्रस्ताव को समर्थन दिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश के नए इतिहास की शुरुआत हो रही है। अब प्रदेश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने हर मतदाता को आश्वास्त किया कि वचन पत्र के हर वचन को पूरा किया जाएगा। बैठक को कमलनाथ जी ,एंटोनी जी , बाबरिया जी , सिंधिया जी ने भी संबोधित किया।




Leave a Reply