बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। इस चरण में दस जिलों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 54 महिलाओं सहित पांच सौ 83 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
प्रचार अभियान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के विभिन्न इलाकों में सात रैलियों को संबोधित किया और राज्य के विकास की पुरजोर वकालत की। वहीं दूसरी और जनता दल युनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने भाषण राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को ही इद-गिद रखे। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव ने आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि केंद्र आरक्षण समाप्त रखने का इरादा रखता है। प्रचार अभियान को तमाम दूसरे केंद्रीय मंत्रियों ने भी संबोधित किया जिनमें राजनाथ सिंह जी, सुषमा स्वराज और स्मृति इरानी भी शामिल थीं।
Leave a Reply