मैरी कॉम छठी बार विश्व चैंपियन बनीं

पांच बार की विश्व चैम्पियन भारतीय महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने महिला विश्व चैंंपियनशिप 2018 का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। मैरीकॉम ने 48 किलोग्राम वजन के वर्ग में यूक्रेन की हना ओखोटा को हराकर ये उपलब्धि हासिल की। फाइनल मैच में मैरीकॉम ने ओखोटा को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में हराकर धूल चटा दी। 35 वर्ष की मैरीकॉम ने पहली बार 16 वर्ष पहले अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने मैरीकॉम को इस सफलता पर बधाई दी है। मुकाबला जीतने के बाद मैरीकॉम ने स्वर्ण पदक देश को समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today