प्रधानमंत्री ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल को देश के एकीकरण का श्रेय दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरदार वल्‍लभभाई पटेल को देश के एकीकरण का श्रेय दिया है। सरदार पटेल एक साहसिक व्‍यक्ति थे, जिन्‍होंने भारत को वि‍खंडित करने के प्रयासों को विफल किया। राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री आज गुजरात के नर्मदा जिले के केवडि़यां में सरदार वल्‍लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी’ को राष्‍ट्र को समर्पित करने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि अगर सरदार पटेल ने भारत का एकीकरण न किया होता तो हमें सोमनाथ के दर्शन करने और गिर के जंगलों में शेर देखने या हैदराबाद के चारमीनार को देखने के लिए वीजा लेना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today