सरदार पटेल के कारण ही देश एकसूत्र में बंधा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरदार बल्‍लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और राजनीतिक कौशल के कारण ही देश एक सूत्र में बंधा है। राष्‍ट्र इस महीने की 31 तारीख को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, और उसी दिन स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी भी राष्‍ट्र को समर्पित की जाएगी।
गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर स्थापित इस प्रतिमा की ऊँचाई अमेरिका के स्‍टेच्‍यू ऑफ लिबर्टी से दो गुनी है। ये विश्व की सबसे ऊंची गगनचुम्बी प्रतिमा है। हर भारतीय इस बात पर अब गर्व कर पायेगा कि दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा भारत की धरती पर है। वो सरदार पटेल जो जमीन से जुड़े थे, अब आसमान की भी शोभा बढ़ाएँगे।
प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी संख्‍या में इस अवसर पर आयोजित होने वाली एकता की दौड़ में भाग लेने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today