-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
प्रधानमंत्री ने किया वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कृषि कुम्भ का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की है कि खरीफ मौसम के दौरान अनाज का रिकार्ड उत्पादन होगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लखनऊ में तीन दिवसीय कृषि कुंभ का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
साल 2022 तक जब आजादी के 75 साल होंगे, देश के किसान की आय दोगुनी हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कम लागत, अधिक लाभ इस नीति पर चलते हुए खेती में वैज्ञानिक तरीकों का अभूतपूर्व समावेश किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के किसान अपनी भूमि के सर्वाधिक इस्तेमाल के लिए सौर पम्प और सौर पैनल जैसी नई तकनीकें अपना रहे हैं।
खेतों में सोलर पम्प लगाने का अभियान है। इससे किसानों को एक तो मुफ्त बिजली मिलेगी दूसरा जरूरत के अतिरिक्त जो बिजली पैदा होती है उसको वो बिजली वितरण कंपनियों को बेच भी पाएंगे। कल जो हमारा किसान अन्नदाता था वो आज ऊर्जादाता भी बनने की संभावना पैदा हो गई है।




Leave a Reply