आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या में 80 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या में पिछले चार वर्ष में 80 प्रतिशत से भी अधिक की बढोतरी हुई है। एक करोड़ से अधिक आय वाले करदाताओं की संख्या में चार साल में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।  पिछले तीन साल में प्रत्यक्ष कर और सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में लगातार वृद्धि हुई है। इस दौरान व्यक्तिगत करदाताओं द्वारा चुकाये गये औसत कर में 26 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी है। इस अवधि में वेतनभोगी करदाताओं की औसत आय में 19 प्रतिशत वृद्धि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today