खेतिहर मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, तीन महिला मजदूर मृत

प्रदेश के बैतूल जिले में खेतिहर मजदूर जिस ट्रेक्टर ट्रॉली में जा रहे थे, वह खाई में पलट गई। इससे तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे के पास चौकी गांव के मजदूर एक ट्रेक्टर ट्रॉली में जा रहे थे। वे फसल की कटाई के लिए मजदूरी की तलाश में निकले थे। इस बीच बोधीटेकड़ा ढाना में उनकी ट्रॉली कई फीट गहरी खाई में गिर गई। ट्रॉली खेतिहर मजदूरों के ऊपर गिरी जिससे तीन महिलाओं की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें चौकी गांव की रजनी, मुन्नी, रामकली शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today