-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन उतर जाने से पांच लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पास हरचंदपुर स्टेशन पर आज सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन और नौ डिब्बों के पटरी से उतर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक से घायल हो गये। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मी और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं।
आपदा राहत मोचन बल की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई हैं तथा बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रूपये तथा सामान्य रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रूपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रूपये तथा गंभीर रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रूपये देने की घोषणा की है।




Leave a Reply