-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ स्थित सेल के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार की सुबह करीब 11 एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस पाइप लाइन फटने से आग लग गई। उस वक्त वहां करीब 30 कर्मचारी काम पर तैनात थे। इस धमाके में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटनास्थल से शवों को बाहर निकला जा रहा है। घटना में गंभीर रूप से घायल करीब 15 लोगों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर प्लांट के कोक ओवन के बैटरी नंबर 11 में काम चल रहा था। इसी बीच गैस पाइप लाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ और इसके बाद यहां भीषण आग लग गई। वहां उस वक्त करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों को वहां से निकालने का काम जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आईजी जीपी सिंह और एसपी डॉ संजीव शुक्ला तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईएसएफ और पुलिस बल ने घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। हादसे की सूचना फैलते ही बड़ी तादात में लोग प्लांट और सेक्टर-9 अस्पताल में जमा हो गए। इस बड़े हादसे की वजह प्लांट में पुरानी अधोसंरचना को बताया जा रहा है। संयंत्र में लंबे समय से छोटी-मोटी घटनाएं हो रही थीं, लेकिन प्रबंधन इसे नजर अंदाज करता आ रहा था।




Leave a Reply