जयपुर में 29 लोग जीका वायरस से पीडि़त

राजस्‍थान में जयपुर में 29 लोगों के जीका वायरस से पीडि़त होने की खबर है। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस संबंध में जिला प्रशासन को अलर्ट जारी किया है और इस वायरस से पीडि़त लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। दो सप्‍ताह पहले जयपुर के शास्‍त्री नगर में जीका का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद शास्‍त्री नगर सहित अन्‍य इलाकों में एक के बाद एक 22 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने प्रभावित इलाकों में 179 टीमें लगाई हैं, जो अब तक लगभग 7 हजार घरों का सर्वे कर चुकी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का एक उच्‍चस्‍तरीय दल भी इन दिनों जयपुर में हैं, जो इस वायरस के नियंत्रण और रोकथाम में राज्‍य सरकार की मदद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today