-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी
जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के चार सौ बाईस वार्डों के लिए मतदान शाम चार बजे तक होगा। कश्मीर घाटी में श्रीनगर के स्थानीय निकाय के तीन वार्डों में मतदान चल रहा है। इस चरण में करगिल और लेह की नगर समितियों के लिए भी मतदान शुरू हो चुका है। इन चुनावों में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जम्मू संभाग के मतदान वाले तीनों जिलों में लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गये हैं और लोगों में खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा रहा है। अभी पहले घंटे में लंबी कतारों का सिलसिला तो शुरू नहीं हुआ है। किन्तु दिन के साथ-साथ भारी संख्या में लोग मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे। जम्मू संभाग में 670 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं जिनमें से 52 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गये हैं। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध अमल में लाये गये है और मतदान वाली जगहों पर सरकार ने छुट्टी की घोषणा भी की है।




Leave a Reply