-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मायावती के फैसले से विपक्षी एकता पर कोई असर नहीं: देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने संबंधी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के फैसले को विपक्षी एकता के बिखराव के रूप में नहीं देखना चाहिए.उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के लिए अभी और वक्त है. उन्होंने मायावती के फैसले के कारण किसी भी नतीजे पर पहुंचने के खिलाफ आगाह किया. बसपा प्रमुख ने घोषणा की थी कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी अकेले दम पर या फिर क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में लड़ेगी.
मायावती ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान अजित जोगी की पार्टी के साथ पूर्व में भी गठबंधन किया था. अकेले दम पर चुनाव लड़ने के मायावती के फैसले को कांग्रेस के लिए और भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था. यह पूछने पर कि क्या मायावती के फैसले के बाद विपक्ष की एकता बिखर रही है, गौड़ा ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा नहीं लगता’’. उन्होंने कहा, ‘‘सभी राज्यों के नेताओं की अपनी प्राथमिकताएं हैं और आम चुनावों में अभी वक्त है. एक घटना के आधार पर आप नतीजा नहीं निकाल सकते हैं’’.
Posted in: Uncategorized, अन्य, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: india, khabar sabki, politics




Leave a Reply