-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने टोलकर्मी को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शिवपुरी के पास एक टोल नाके पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पिटाई करने वाले व्यक्ति को भाजपा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के रूप में बताया गया। इस वीडियो के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया और भाजपा जहां डिफेंसिव मोड में दिखाई दी तो कांग्रेस ने आक्रामक तेवर दिखाए। कांग्रेस ने घटना को भाजपा की संस्कृति बताया और कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था को घटना आईना दिखा रही है।
बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने शुक्रवार की शाम पूरनखेड़ी टोल नाके पर जब तैनात कर्मचारी ने उनसे परिचय पूछा और पहचान बताने पर उनसे कहां के सांसद हैं सवाल किया तो घटना की शुरुआत हुई। सुरक्षाकर्मी और सांसद द्वारा टोलकर्मी के साथ मारपीट की बात सामने आई। इसके जब वीडियो वायरल हो गए तो उन्होंने ऐसी घटना से सिरे से इनकार कर दिया। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस घटना को बेहतर कानून व्यवस्था को आईना दिखाने वाला बताया।




Leave a Reply