-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
पदक विजेताओं को बिना आवेदन मिलेगा विक्रम पुरस्कार
ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक हासिल किये प्रदेश के खिलाड़ियों को अब प्रदेश के सर्वोच्च विक्रम पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। राज्य शासन ने पुरस्कार नियमों में इस बारे में संशोधन किया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विक्रम पुरस्कार से वंचित ऐसे खिलाड़ियों को गेम्स के आयोजित वर्ष में ही यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसके लिये उन्हें आवेदन करने की अंतिम तिथि की बाध्यता नहीं होगी।
प्रदेश में ऐसे प्रशिक्षक जिनके खिलाडिय़ों ने ओलंपिक, एशियन और कामनवेल्थ गेम्स के आयोजन वर्ष में भाग लेकर पदक प्राप्त किया है, उन्हें भी उसी वर्ष में आवेदन करने पर विश्वामित्र पुरस्कार दिया जायेगा। उन पर भी आवेदन देने की अंतिम तिथि की बाध्यता नहीं होगी।




Leave a Reply