सौर गठबंधन भविष्य में ऊर्जा का प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता होगा

प्रधानमंत्री ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन भविष्य में दुनिया के लिये ऊर्जा का प्रमुख आपूर्तिकर्ता होगा और पैट्रोलियम आयात करने वाले देशों के संगठन ओपेक की जगह लेगा। कल शाम नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के पहले सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा –  मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि दुनिया की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जो भूमिका आज ओपेक निभा रहा है वही भूमिका आने वाले समय में इन्टरनेशनल सोलर एलाइन्स आइएसए की होने वाली है। जो रौल आज तेल के कूओं का है वही रौल भविष्य में सूर्य की किरणों का होने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भौगोलिक सीमाओं का कोई बंधन नहीं होना चाहिये और एक विश्व, एक सूर्य, एक ग्रिड के सिद्धांत पर काम होना चाहिये। वेद से लेकर योग तक सूर्य हमारे चिंतन, हमारी उपासना, हमारी आंतरिक ऊर्जा का स्रोत रहा है। अब इस आंतरिक ऊर्जा को आधुनिक विज्ञान की शक्ति के साथ हम बाहरी ऊर्जा के समाधान में बदलने के लिए कटिबद्ध हैं। वर्ल्ड वन, वन सन, वन ग्रिड इस सपने को लेकर हम चलेंगे तो कभी भी कहीं पर भी जब तक सूरज ढलता नहीं है, बिजली पाना असंभव नहीं होगा और सूरज कहीं न कहीं तो होता हीं है तो फिर बिजली का प्रवाह क्यों बंद होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today