देश में स्वच्छता चार वर्ष पहले के पैंतीस प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा है कि यह महात्मा गांधी के जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष था। कल शाम गुजरात के राजकोट में एक जन सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यदि गांधीजी को स्वच्छता और स्वतंत्रता के बीच चयन करना होता, तो वे स्वच्छता को पहले चुनते। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में देश में स्वच्छता के दायरे में भारी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता 2014 से केवल 35 प्रतिशत थी जो अब बढ़ कर 95 प्रतिशत हो गयी है।

श्री मोदी ने राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय गांधीवादी संस्कृति, मूल्यों और दर्शन के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।  गुजरात के एक दिन के दौरे में श्री मोदी ने सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन किया। आणंद में अमूल्य डेरी के फूड प्रोसेसिंग और चॉकलेट प्लांट से ग्रामीण अर्थतंत्र को बढावा मिलेगा जबकि मुंद्रा पोर्ट के एलएनजी टर्मिनल और गैस डिस्टीब्यूशन पाइप लाइन प्रोजेक्ट से कच्छ और राजस्थान में उद्योगों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। श्री मोदी ने कच्छ में पावर सब-स्टेशन और सड़क प्रोजेक्ट और राजकोट में गरीबों के लिए आवास प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित किये लेकिन आणंद में  मुजकोवा  सोलर एनर्जी सहकारिता ग्रुप की शुरुआत इस दिशा में एक नई पहल है। एन डी डी बी के सहयोग से ग्यारह किसानों द्वारा इस पहल से खेतों में बिजली उत्पादन होगा और अतिरिक्त बिजली पावर कंपनी को बेचने से किसानों की आय भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today