छत्तीसगढ़ के सुकमा में चार इनामी माओवादियों का समर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कल चार इनामी माओवादियों सहित 15 माओवादियों ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने स्वयं पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के सामने समर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कुंजम कोसा खूंखार माना जाता है। उसकी पत्नी कुंजम पार्वती ने भी समर्पण किया।
कल सुकमा में एक एलजीएफ कमांडर समेत 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। यह एलजीएफ कमांडर भी सुकमा और जो ओड़िसा के बॉर्डर है उनमें सक्रिय था और काफी समय से पुलिस को वांटेड भी था। यह  पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा क्रिएट किये गये जो दबाव है उसी का परिणाम है कि नक्सली जिद छोड़-छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। साथ ही जो गवर्मेंट की सरेंडर की पॉलिसी जो है और जो रिहैबिलेशन पैकेजेज हैं ये उन्हीं का परिणाम है कि ये रिजल्ट हमलोग देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today