गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा परिवर्तन महारैली

शहडोल मेंआज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा परिवर्तन महारैली एवं जनसभा आयोजित की गई जिसमें समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश जी ने परिवर्तन महारैली एवं जनसभा को मुख्य अतिथि रहते सम्बोधित किया , मंच पर समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे ।शहडोल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा भाषण के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :
• आज दो दल साथ आए हैं।
• आज बहुत खुशी का मौका है। इससे पहले मैं सांसद रहते हुए यहां आया था।
• तब नेताजी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
• इस बार लोगों का उत्साह और जोश देखने लायक है।
• साइकिल को दिशा मिलेगी, साइकिल रफ्तार भरेगी।
• आज मैंने भी उमरिया से लेकर शहडोल तक सड़क देख ली।
• हम ये नहीं कह सकते कि हम वापिस जाएंगे कैसे सड़क इतनी खराब है।
• आज हमें 80 किमी चलने के लिए ढाई घंटे चलना पड़ा ।
• उत्तर प्रदेश में ऐसी सड़क समाजवादियों ने बनाई है जिसमें 80 किमी 20 मिनट में चल सकतें हैं।
• आज एमपी में कांग्रेस, भाजपा दोनो कह रहें है कि बिजली सस्ती कर देंगे लेकिन आपकी बिजली महंगी की किसने है?
• आपकी बिजली कांग्रेस भाजपा दोनो ने महंगी की है।
• डीजल पेट्रोल से कमाई का पैसा जा कहां रहा है? ये पैसा गरीब आदिवासियों, किसानों को कब मिलेगा?
• नौजवानों को आज न्यू इंडिया में ना रोजगार मिल रहा है और ना ही मौका?
• कांग्रेस और बीजेपी की सरकार ने इस इलाके की धरती से जलदी जलदी कोयला निकाल दिया। नहीं तो यहां भी हीरे निकलते।
• नोटबंदी में सीधे-साधे गरीब लोग झांसे में आ गए सरकार के फैसले का समर्थन किया।
• लेकिन आज नोटबंदी पर बात नहीं करना चाहते। करोड़ों मजदूरों का काम छिन गया।
• आप ही लोग है जो यहां के कोयले से रौशनी पैदा कर देते हैं लेकिन आज तक आपकेक घर में रौशनी नहीं पहुंची।
• अब कोई 15 लाख का इतंजार तो नहीं कर रहा है?
• आज देश में करोड़ों लोग भूखे सोते हैं लेकिन न्यू इंडिया का बात हो रही है।
• आज हंगर इंडेक्स में हमारा देश बहुत पीछे है। लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है।
• किसान छोटा सा कर्ज लेकर मरने को मजबूर है।
• किसान कर्ज से दबा हुआ है, 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहें हैं।
• कर्ज माफी के वादे के नाम पर किसानों को धोखा दिया गया है।
• सरकार ने किसानों की आत्महत्या के आंकड़े भी बंद कर दिए हैं।
• हम और गोंडवाना पार्टी गठबंधन कर आपकी आवाज बनना चाहते हैं।
• हमसे लोग कह रहें हैं कि आप गोंडवाना पार्टी के साथ क्यों कर रहे हो?
• हम आदिवासियों की आवाज उठाने में उनकी जमीन के हक की लड़ाई लड़ने में विश्वास रखते हैं इस लिए ये गठबंधन किया है।
• पीएम ने लाल किले से कहा कि कुछ दिनों में हमारे लोग मंगल गृह पर चले जाएंगे लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि माताओं की सुरक्षा कब होगी?
• क्या किसी देश में माताओं पर इतना अत्याचार हो रहा है ? जितना आज यहां की माताओं पर हो रहा है।
• कांग्रेस भी 75 हजार में इंदिरा आवास देते थी, अब ये सरकार सबको घर देने की बात कर रही है। लेकिन गरीबों को आज तक घर नहीं मिला।
• हमने गरीबों को लोहिया आवास दिया 3 लाख का। हमारी सरकार लाइये हम आपकों यहां भी तीन लाख रुपये देंगे आवास बनाने के लिए
• हमने समाजवादी पेंशन दी गरीब माताओं को यूपी में ।
• यहां भी हम दोगुनी पेंशन देने का काम करेंगे सरकार बनने पर।
• दिल्ली में बड़े बड़े होर्डिंग लंगे है बच्चों के पोषण को लेकर लेकिन सरकार इसमें काम नहीं कर पा रही है।
• हम समाजवादी लोगग गरीब लोगों को निशुल्क घी और दूध भी देने का काम करेंगे पेंशन के साथ।
• हमने लोहिया आवास में सोलर पैनल भी दिए। जिससे पंखा, टीवी और मोबाइल चार्ज होतात था। वही सुविधा हम यहां भी देने का काम करेंगे।
• हम यहां गोंडवाना पार्टी के साथ खड़े हैं दूसरे दल के लोग कुछ भी सोच रहे होंगे।
• लेकिन हम आपसे कहना चाहते है कि आप अपनी ताकत पहचाने नहीं तो बड़ी जगाहों पर बैठे लोग आपका सम्मान नहीं करेंगे।
• यूपी में प्रधानमंत्री ने शमशान और कब्रिस्तान की बात की। आज प्रधानमंत्री बताएं की क्या काम किया गरीब के लिए?
• इस परिवर्तन के दौर में आप परिवर्तन करके दिखाएं।
• आदरणीय हीरा सिंह मलकान जी को धन्यवाद, उन्होंने सही कहा कि धैर्य रखना होगा।
• लेकिन चुनाव के वक्त धैर्य रखोगे तो परिवर्तन नहीं ला पाओगे।
• आज तो परिवर्तन बटन दबा कर आता है।
• लोगों को डर है कि कहीं मशीन गड़बड़ ना कर दे।
• मलकान जी ने दिशा दिखाने का काम किया है लेकिन इस वक्त धैर्य नहीं रखिये इस वक्त ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाइये और डलवाइये।
• मैदान भरा पड़ा है और अभी भी लोग आ रहें हैं। सभी का धन्यवाद।
• इस बार मध्य प्रदेश का परिणाम चौकाने वाला और ऐतिहासिक होगा। परिवर्तन लाने वाला होगा।
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरी सिंह जी , चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष श्री बनते यादव जी , प्रदेश महासचिव रामयज्ञ सोंधिया जी एवं अन्य दोनों पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today