-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अलीराजपुर भारत का सबसे गरीब और पिछड़ा जिला
प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का नारा देने वाली मप्र की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास के दावों पर एक वैश्विक रिपोर्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यप्रदेश का अलीराजपुर जिला भारत का सबसे गरीब जिला है। यहां की 76.5 प्रतिशत आबादी गरीब है। गरीबी और भुखमरी के मामले में इस जिले की स्थित अफ्रीका के सिएरा लियोन जैसी है जो दुनिया भर में अपनी दुर्दशा के लिए कुख्यात है। उल्लेखनीय है कि अपने तीन कार्यकाल में मप्र को बीमारू से विकसित राज्य बनाने का दावा भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं। प्रदेश में दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार और भाजपा संगठन ने अब मध्यप्रदेश को भारत का समृद्ध बनाने की बात कही है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व ओपीएचआई द्वारा प्रकाशित ग्लोबल मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स 2018 में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 105 विकासशील देशों में 1.24 अरब लोग मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी या बहुआयामी गरीबी में जीवन जी रहे हैं। अलीराजपुर जिले के बारे में इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 76.5 लोग यहां बेहद गरीबी में जी रहे हैं। पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, बिजली, पेयजल, शौचालय, ईंधन, रहन-सहन जैसे पैमानों पर इस जिले में सर्वाधिक सुविधाओं का अभाव है।




Leave a Reply