-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस में: पदमा शुक्ला
।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कि नजदीकी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल दौरे के पूर्व भारतीय जनता पार्टी को बडा झटका लगा है। शिवराज कैबिनेट में मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब छिंदवा़ड़ा में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के सामने पार्टी की सदस्यता ली।जानकारी अनुसार पदमा शुक्ला सोमवार को छिंदवाड़ा में कमलनाथ से मिलकर पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पदमा ने पिछली बार बीजेपी से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था और 2013 के चुनाव में विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी की उम्मीदवार थीं। बताया जा रहा है कि पदमा शुक्ला ने इस्तीफा कटनी में संजय पाठक के विरोध के चलते दिया है. दिलचस्प बात यह है कि कटनी कांग्रेस में पदमा शुक्ला की सदस्यता का तीखा विरोध शुरू हो गया है. और कांग्रेस में आने के विरोध में कई कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं।
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
भाजपा के आरोपो पर कांग्रेस का पलटवार, पदमा शुक्ला यदि बहुत दिनो से कांग्रेस के संपर्क में थी तो भाजपा क्या कर रही थी? इतनी असहाय हो गयी है क्या भाजपा , कि जानकारी होने के बाद भी रोक नहीं पायी उन्हें ? सच्चाई यह है कि आज एक ही नारा चल रहा है “ हमारी भूल – कमल का भूल “… यह तो शुरुआत है कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस में आने के लिये लंबी लाइन लगी है. अभी जानकारी निकाल ले भाजपा , नहीं तो बाद में भाजपा फिर कहेगी कि हमें तो पहले से पता था.भाजपा का आरोप कि कांग्रेस ख़रीद-फरोसत कर रही है , कितना हास्यादपद है । वार्ड से लेकर प्रदेश , देश में इनकी सरकार । प्रदेश में 15 वर्ष से इनकी सरकार….करोड़ों रुपया घोटाले , भ्रष्टाचार का इनके पास और आरोप कांग्रेस पर ख़रीद का ? इतनी असहाय ?
0000




Leave a Reply