टोल प्लाज समाप्त कराने ट्रक-बस के पहिये थमे, हड़तालियों ने चक्काजाम और जबरदस्ती की

टोल प्लाजा खत्म करने और टोल परमिट बनवाए जाने की मांग को लेकर आज ट्रक, ट्रांसपोर्ट, बस ऑपरेटर ने देशव्यापी हड़ताल की। सड़कों पर ट्रक जहां थे, वहीं रुक गए तो बसें नहीं चलीं और नगर वाहन सेवा भी कई स्थानों पर बंद रहीं। हड़तालियों ने कई स्थानों पर चक्काजाम कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव बनाया तो कुछ स्थानों पर हड़तालियों ने जबरदस्ती भी की।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आव्हान पर आज हड़ताल हुई। बुुधवार को ट्रक-ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधियों की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ असफल बैठक के बाद हड़ताल मंे अधिकांश ट्रक-ट्रांसपोर्ट और बस ऑपरेटर शामिल हुए। मध्यप्रदेश में हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया।

भोपाल में हड़तालियों ने सुबह पत्रकार वार्ता लेकर इससे दूध-फल-सब्जी, मेडिकल, डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर लाने-ले जाने वाले ट्रक व अन्य वाहनों को मुक्त रखे जाने की बात कही थी। यहां अयोध्या नगर बायपास पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही तो नगर वाहन सेवा की लो फ्लोर बसों का संचालन सुबह कुछ घंटे होने के बाद फिर बंद कर दिया गया। मिनी बस भी बहुत कम संख्या में सड़क दिखाई दीं। स्कूल-कॉलेज बसें जरूर चलीं।

इंदौर, खरगोन, खंडवा, सीहोर, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, बालाघाट, सिवनी सहित प्रदेश के कई जिलों में हड़ताल का असर रहा। छिंदवाड़ा में हड़तालियों ने एक स्कूल बस को रोककर उसमें तोड़फोड़ का प्रयास किया और बस स्टैंड पर हंगामा किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बैतूल में भी हड़तालियों ने चक्काजाम किया जिसे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त कर दिया गया। वहीं राजगढ़, सीहोर में भी हड़ताल के कारण न ट्रक चले न बसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today